01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-*

01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-*
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 27.03.2026 को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम केकराही स्थित एक अर्धनिर्मित कमरे में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम छटाकू उर्फ छोटकू पुत्र मिश्री हरिजन निवासी ग्राम केकराही थाना करमा बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, ₹590/- नगद एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस संबंध में थाना करमा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles