
*समाधान दिवस में डीएम का कड़ा रुख, लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार।*
*समाधान दिवस में डीएम का कड़ा रुख, लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ – जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बरवाडीह निवासी रमेश द्वारा सीमांकन के बदले लेखपाल पर पैसे मांगने का आरोप लगाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने उप जिलाधिकारी को तत्काल सीमांकन कराने और दोषी लेखपाल पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वकीलों द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के महीनों लंबित रहने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी को स्पष्ट चेतावनी दी कि ऑनलाइन सेवाओं का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही होना चाहिए।
तहसील में पेयजल संकट के समाधान हेतु गहरी बोरिंग और पात्र महिलाओं को आवास दिलाने के लिए पी डी डीआर डी ए को भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए गए।
कुल प्रार्थना पत्र: 87 पड़े जिसमें
03 का निस्तारण किया गया।
मुख्य रूप से राजस्व, समाज कल्याण, विद्युत और पुलिस प्रशासन।जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। विशेष रूप से निर्विवाद वरासत के मामलों को बिना देरी सुलझाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडी डीआरडीए, उपजिलाधिकारी नौगढ़ समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।











