
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 71 शिकायत मे 4का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 71 शिकायत मे 4का मौके पर निस्तारण
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद
घोरावल तहसील सभागार में मई माह के पहले शनिवार को उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।मिली जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 71 फरियादियों ने शिकायतीपत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार प्रवीण कुमार व खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने फरियादियों की शिकायत बड़े ही सहज ढंग से सुन कर 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया। 1 टीम क्षेत्र में भेज कर शिकायत का निस्तारण कराया गया। बचे 67 शिकायतों का निस्तारण पन्द्रह दिन के अन्दर कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को एसडीएम ने निर्देशित
किया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग से संबंधित 15, खंड विकास अधिकारी से सम्बन्धित 10, विद्युत से 6, जल निगम से 3,समाज कल्याण से 1, सीएचसी से 1, आपूर्ति विभाग से 5 व राजस्व विभाग से सम्बन्धित 30
शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, आपूर्ति निरीक्षक व तहसील स्तरीय अधिकारी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद थे।











