डीएम ने घाघर नदी पर बन रहे सेतु का किये औचक निरीक्षण

डीएम ने घाघर नदी पर बन रहे सेतु का किये औचक निरीक्षण

 सेतु निर्माण में प्रयोग सामग्री की थर्ड पार्टी से जॉच कराने के दिये निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को पटवध-बसुआरी प्रमुख जिला मार्ग पर घाघर नदी पर निर्माणाधीन सेतु का औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूर्णत मानक के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु थर्ड पार्टी से अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए, ताकि कार्य की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होनें सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि यदि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सेतु निर्माण कार्य जनहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी प्रकार की ढिलाई या उदासीनता क्षम्य नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगें रोहित यादव, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अपर जिला अर्थ संख्या अधिकारी जय सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles