*कप्तान साहब ! मुख्य हाइवे पर पुलिस के नाक के नीचे ‘कबाड़ का काला कारोबार’*

*कप्तान साहब ! मुख्य हाइवे पर पुलिस के नाक के नीचे ‘कबाड़ का काला कारोबार’*

•~ गुरमा मोड़ मारकुंडी बना कबाड़़ हब,बेखौफ चल रहा कारोबार,चोरी की घटनाओं में उछाल,लोगों में दहशत

•~ व्यवसायिक क्षेत्रों एवं रिहायशी इलाकों पर मंडरा रहा खतरा

•~ पुलिस कप्तान से सीधी गुहार – जांच हो, सच सामने आए

•~कार्रवाई या फिर जारी रहेगा कबाड़ राज’?

•~महज500 मीटर में कई दुकानों का साम्राज्य,चोरी की आंधी से दहशत में इलाका

गुरमा, सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता )

चोपन थानान्तर्गत गुरमा चौकी क्षेत्र में मुख्य हाईवे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग परकबाड़ कारोबार को लेकर हालात काफी विस्फोटक होते जा रहे हैं।पुलिस बूथ से महज 500मी.की दूरी पर मारकुंडी गुरमा मोड़ पर संचालित कबाड़ दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।सवाल सीधा है-जब पुलिस इतनी नजदीक है,तो फिर यह काला कारोबार इतने खुलेआम कैसे फल-फूल रहा है? स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरमा मोड मारकुंडी में कबाड़ की कई दुकाने लगातार सक्रिय है।इन दुकानों में कबाड़ की खरीद-फरोख्त खुलेआम हो रही है,जबकि इसके स्रोत और वैधता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है।लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल बिना किसी डर भय के बेख़ौफ़ संचालित है।क्षेत्र में बीते कुछ समय से चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी की चर्चा तेज है।ग्रामीणों और आसपास के लोगों का आरोप है कि चोरी का सामान कबाड़ के जरिए खपाया जा रहा है।यही वजह है कि अब लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं और रातों में जागकर पहरा देने की मजबूर,विवश हैं।सबसे बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर खड़ा हो रहा है।जब कबाड़ की दुकानें थाना,चौकी,पुलिस बूथ से इतनी नजदीक संचालित हो रही हैं,तो अब तक उनकी लाइसेंस, रिकॉर्ड और खरीद-बिक्री की जांच क्यों नहीं हुई? क्या पुलिस अनजान है या फिर जानबूझकर नजरें फेर ली गई हैं-यह सवालअब हर जुबान पर है।चोपन थाना क्षेत्र के आसपास कई बड़ी परियोजनाएं,व्यावसायिक क्षेत्र एवं रिहायशी इलाके स्थित हैं।ऐसे में मशीन पार्टस,केबल और लोहे की सुरक्षा बेहद जरूरी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सामानो की चोरी की चर्चाएं सामने आई हैं और बाद में ऐसे सामानो को कबाड़ बाजार में पहुंचने की आशंका जताई जाती रही है।अब स्थानीय लोगों ने सीधे जिले के पुलिस कप्तान से मांग की है कि मुख्य हाइवे पर स्थित गुरमा मोड मारकुंडी पर संचालित कबाड़ के कारोबार की निष्पक्ष जांच कराई जाए।यदि अनियमितता और चोरी सामने आती है,तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल गुरमा चौकी क्षेत्र में यह मामला काफी चर्चा का केंद्र बन चुका है।अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है-क्या सख्त कार्रवाई होगी या फिर चौकी के साये में यह कबाड़ का काला कारोबार यूं ही चलता रहेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles