*’आत्मनिर्भर मंडल’ अवधारणा पर भाजपा की कार्यसमिति बैठक संपन्न*

*’आत्मनिर्भर मंडल’ अवधारणा पर भाजपा की कार्यसमिति बैठक संपन्न*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्रअन्तर्गत ‘महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान’ के अदिति भवन में भाजपा मंडल कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष श्री सर्वजीत सिंह खरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का मुख्य केंद्र “आत्मनिर्भर मंडल अवधारणा” रहा। जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और संगठन को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने भी अपने विचार साझा करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र साहनी, भगवान दास सहित कुल 42 प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री श्री अखिलेश सिंह द्वारा किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles