*गुरमा जिला जेल मुख्य सम्पर्क मार्ग मीना बाजार गड्ढों में तब्दील, अतिक्रमण,जलजमाव,जाम से आम जनमानस हुआ बेहाल*

*गुरमा जिला जेल मुख्य सम्पर्क मार्ग मीना बाजार गड्ढों में तब्दील, अतिक्रमण,जलजमाव,जाम से आम जनमानस हुआ बेहाल*
•~घाघर नदी पुल के नवनिर्माण के दौरान विभाग भी बना मौन

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा जिला जेल मुख्य सम्पर्क मार्ग मारकुंडी मीनाबाजार अत्यधिक गड्ढों में तब्दील होने के साथ ही जगह जगह अतिक्रमण,जलजमाव से जहां आम जनमानस के लोगों को पैदल चलन मुश्किल हो जा रहा है,वहीं बड़ी-छोटी वाहनों के आवागमन से आये दिन सुबह-शाम जाम से आम जनमानस त्रस्त हो गये है।वहीं जिला कारागार बंदियो वाहनों को भी जाम की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है,जबकि इस सम्बंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दर्जनों बार अवगत करवाया गया है इसके बावजूद भी घाघर नदी से मीनाबाजार की बनी वैकल्पिक सम्पर्क मार्ग पांच माह बीतने के पश्चात भी सड़क का मरम्मत तक नहीं कराया गया है।जिसका खामियाजा आज तक आमजनमानस भुगत रहा है।
क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण करा कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles