*खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की हालत नाजुक।

*खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की हालत नाजुक।

* चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंद्रभान 35 वर्ष नौगढ़ बाजार से अपने घर लौट रहा था। सेमरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुँचाया गया।
सी एच सी के डॉ. चंद्रा ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles