*एडीएम ने दिए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद*

*एडीएम ने दिए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जनपद में बुधवार को आई बेमौसम आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई  जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के खंभे, दीवारें और पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए गए हैं।
जनहानि और अन्य नुकसान के मामलों में अधिकारियों को मौके पर जाकर पीड़ितों को आपदा राहत कोष से तत्काल लाभ दिलाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जिन ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें जांच के बाद मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और शहरी क्षेत्रों में पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
बिजली विभाग की टीमें दिन-रात बिजली बहाली में जुटी हैं। सड़कों से गिरे पेड़ों को हटाने और सफाई का अभियान निरंतर जारी है।
अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आम जनता से अपील की है कि आंधी-तूफान के दौरान घरों के अंदर सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति या सड़कों पर गिरे पेड़ों की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles