सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन।
समाजवादी नेता प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के अगुवाई में बीडीओ को सौंपा गया पत्र।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत अगोरी ख़ास के टोला बिजौरा में स्थित सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा। नाराज़ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौंपा वीडियो को पत्र।
जानकारी के मुताबिक शुलभ शौचालय परिसर में साफ़-सफ़ाई न होने से चारों तरफ घास-फूस निकल आया है तथा भवन के कई हिस्सों के टूट-फूट जाने के कारण की शिकायत कई बार की गई परन्तु जिम्मेदार लोगों द्वारा देख भाल नहीं किया जिसे लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को विकास खण्ड पहुंच कर प्रदर्शन किया तथा समाज वादी नेता के अगुवाई में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की ।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि सामुदायिक शौचालय लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। नियमित सफ़ाई नहीं होने के कारण परिसर में गंदगी फैली हुई है, तथा संक्रमण बढ़ने का ख़तरा भी है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शौचालय परिसर में घास जम जाने और भवन क्षतिग्रस्त होने से इसका उपयोग भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से शौचालय की साफ़-सफ़ाई कराई जाए तथा टूटे हुए हिस्सों की मरम्मत कराकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में मंगरू, सुदामा, ओमप्रकाश साहनी, भैरों कोल, पप्पू, पिंटू, रामगुल्ली, मुकेश, रिश्ता, श्रवण, सहेंद्र आदि उपस्थित रहें।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles