
*सड़क दुर्घटना:अनियंत्रित पल्सर मोटरसाइकिल खाई में कूदी, दुर्घटनास्थल पर ही सवार दोनों युवकों की हुई मौत* •~परिजनों में माचा कोहराम,रो-रो कर बुरा हाल
*सड़क दुर्घटना:अनियंत्रित पल्सर मोटरसाइकिल खाई में कूदी, दुर्घटनास्थल पर ही सवार दोनों युवकों की हुई मौत*
•~परिजनों में माचा कोहराम,रो-रो कर बुरा हाल
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के सलखन-पटवध स्थित वाराणसी शक्ति-नगर मुख्य राजमार्ग लबे तारा पेट्रोल टंकी के समीप शनिवार की शाम तकरीबन 8:00 बजे गुरमा कालोनी से चोपन की ओर जाते समय तेज घुमाव तथा तीव्र गति होने के कारण पल्सर मोटरसाइकिल यू.पी. 64 बी.सी./ 3622 अनियंत्रित होकर खाई में कूद गई जिस पर सवार विकास गोंड़ (20वर्ष)पुत्र अजय सिंह गोंड तथा मनीष कुमार गोंड (22वर्ष)पुत्र मगरू गोंड़ निवासी गुरमा कालोनी मझियान
बस्ती की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर चोपन पुलिस मौके- ए-वारदात दुर्घटना घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआवना करते हुए जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला
चिकित्सालय रावर्ट्सगंज भेज दिया।इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली,परिजनों में कोहराम मच गया तथा उनका रो-रो कर बुरा हाल था।











