कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जनता का फूटा आक्रोश

कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जनता का फूटा आक्रोश

“2 लाख की आबादी, लेकिन अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं” — आनंद पटेल दयालु

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में सोमवार को  कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा जनजागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत पडरछ में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने किया, जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव-गांव घूमकर सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं महिला डॉक्टर की तत्काल नियुक्ति की मांग उठाई।अभियान के दौरान लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना था कि लगभग 2 लाख की आबादी वाले कोन क्षेत्र में आज तक पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग सबसे अधिक परेशान है। मरीजों को मामूली इलाज के लिए भी लगभग 70 किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज जाना पड़ता है।राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि गरीब आदमी बीमारी से कम और इलाज के खर्च से ज्यादा टूट जाता है। ₹400 दिहाड़ी कमाने वाला व्यक्ति जब ₹300 किराया देकर इलाज कराने जाता है, तो समझा जा सकता है कि व्यवस्था कितनी कमजोर है। स्वास्थ्य सुविधा कोई एहसान नहीं जनता का अधिकार है।उन्होंने आगे कहा कि हम सरकार के विरोध में नहीं बल्कि जनता के हित में आवाज उठा रहे हैं। सरकार की छवि खराब न हो इसके लिए जरूरी है कि ज़मीनी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। यदि जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।इस अभियान में जनाब शिबू शेख (जिलाध्यक्ष),  शंभू पटेल (जिला उपाध्यक्ष),  नारद पटेल (जिला सचिव),  गुड्डू पटेल,  चंद्रिका Sharma,  विजेंद्र पांडे, श्री अखिलेश राय, श्री राजकुमार कनौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles