
*चूल्हे की चिंगारी से मजदूर का घर जलकर राख*
*चूल्हे की चिंगारी से मजदूर का घर जलकर राख*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील के भैंसोड़ा ग्राम पंचायत बरवाटाड़ गांव में मंगलवार दोपहर को मजदूर के घर मे अचानक आग लग गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ रहने वाले एक गरीब मजदूर, महावीर के घर में चूल्हे से निकली एक चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य सभी घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए।
घटना के समय परिवार के सदस्य खाना खाकर आराम कर रहे थे। धुआं उठता देख स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बाल्टी और बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। बाद में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया,
लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था।
इस अग्निकांड से पीड़ित मजदूर परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान पति लाल मोहम्मद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी और निजी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल ने भी मौके का मुआयना कर नुकसान का आकलन किया है ताकि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिल सके।











