
*काशी वन्य जीव प्रभाग में 31 वन कर्मियों का तबादला*
*काशी वन्य जीव प्रभाग में 31 वन कर्मियों का तबादला*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
काशी वन्य जीव प्रभाग( रामनगर, चन्दौली )के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बी. शिव शंकर ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 31 वन कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। सालों पुरानी प्रशासनिक जड़ता को तोड़ते हुए जारी किए गए इस आदेश से विभाग में खलबली मच गई है।
इस फेरबदल के तहत नौगढ़, जयमोहनी, चकिया, चंद्रप्रभा और मुगलसराय समेत विभिन्न रेंजों में तैनात कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। आदेश के मुताबिक, सुगम मैदानी इलाकों में लंबे समय से जमे कई कर्मचारियों (जिन्होंने लंबी कानूनी लड़ाई और धरने के बाद नौकरी पाई थी) को अब सुदूर दुर्गम पहाड़ी रेंजों की विषम परिस्थितियों में तैनात किया गया है। वहीं, पहाड़ पर लंबा वक्त बिता चुके कर्मियों को मैदानी क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।
उच्च अधिकारियों के अनुसार, इस नए संतुलन से वन संरक्षण, रात्रि गश्त और अवैध शिकारियों के खिलाफ निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। डीएफओ के इस कड़े फैसले ने साफ संदेश दिया है कि जंगल की नौकरी सुविधा आधारित नहीं हो सकती।











