
*सर्पदंश से अधेड़ की मौत, परिवार मे छाया मातम *
*सर्पदंश से अधेड़ की मौत, परिवार मे छाया मातम *
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ थाना क्षेत्र के नैयाघाट में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सर्पदंश के कारण 40 वर्षीय भोनू वनवासी की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को भोजन करने के बाद भोनू अपने घर में आराम कर रहे थे,की सर्प ने काट लिया उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन भी लगाया।
हालत में सुधार न होने और स्थिति नाजुक बनी रहने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही भोनू वनवासी ने दम तोड़ दिया।भोनू अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मृत्यु से उनके पीछे पत्नी जीउटी (30 वर्ष) और तीन छोटे बेटे—सूरज (18 वर्ष), प्रकाश (9 वर्ष) और लाकडू (5 वर्ष) बेसहारा हो गए हैं। इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव के अनुसार, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











