*सोनभद्र जिला कारागार गुरमा मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का हुआ शुभारम्भ*

*सोनभद्र जिला कारागार गुरमा मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का हुआ शुभारम्भ*

*अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र। सोनभद्र जिला कारागार गुरमा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह एवं फिट इण्डिया, अभियान के तहत जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में योग ध्यान शिविर का आयोजन शुरु किया गया। यह कार्यक्रम चार दिवसीय होगा।
इस सम्बंध में जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि योगाभ्यास शिविर में योग गुरु एवं वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर आचार्य अजय कुमार पाठक के निर्देशन में प्रतिभागियों बंदियों ,स्टापो को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया।जिससे नियमित योगाभ्यास से आत्म विश्वास, अनुशासन, और सकारात्मक सोच का विकास होता है।इसी क्रम में रमेश कुमार सिंह ने बताया कि योग केवल शारिरिक व्यायाम तक समिति नहीं है।बल्कि यह स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए एक कला है।उन्होंने विश्वास जताया कि इस शिविर में बंदियों के जीवन में तनाव मुक्त सकारात्मक परिवर्तन लाने और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।इस अवसर पर महिला पुरुष बंदियों समेत समस्त स्टाप उपस्थित थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles