*रेडिया मे असहाय एवं निराश्रित वृद्ध, विधवा, विकलांग महिलाओं को वितरित की गयी साड़ी*

*रेडिया मे असहाय एवं निराश्रित वृद्ध, विधवा, विकलांग महिलाओं को वितरित की गयी साड़ी*

*अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। रावर्ट्सगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत रेडिया के पंचायत भवन पर परोपकार सेवा समर्पण समिति द्वारा वृद्ध,विकलांग तथा विधवा महिलाओं को साड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परोपकार सेवा समर्पण समिति के संस्थापक राजकुमार यादव की भूमिका सराहनीय रही ।उनके द्वारा यह परोपकार का कार्य गांव-गांव चलाया जा रहा है। ग्राम प्रधान अर्चना गोड़ व जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोड़ की उपस्थिति में लगभग 200 महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया तथा लंच पैकेट प्रदान किया गया,वहीं लायंस क्लब रेणुकूट द्वारा भी बच्चों व असहाय महिलाओं की मदद की गयी।मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पटवध सुनील सिंह गोड़ मौजूद रहे तथा उन्हें की देखरेख में यह साड़ी वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चला तथा असहाय व निराश्रित महिलाओं की इस सेवा की सराहना उपस्थित सभी संभ्रांत लोगों ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबरा विधानसभा अध्यक्ष सपा परमेश्वर यादव, लालब्रत यादव समेत परोपकार सेवा समिति के रविंद्र सिंह, गोपीचंद मौर्य,हेमंत लोड़ा,सुधीर अग्रवाल,कल्पना शुक्ला, रामनारायण यादव, नीलमणि श्रीवास्तव,कीर्ति सिंह, महेंद्र नाथ आर्य,माधुरी सिंह सहित परोपकार सेवा समर्पण समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles