*नौगढ़-सोनभद्र मार्ग पर मोबाइल व्यवसायी को दो बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक *

*नौगढ़-सोनभद्र मार्ग पर मोबाइल व्यवसायी को दो बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक *

चन्दौली (अविनाश तिवारी)

नौगढ़-सोनभद्र मार्ग पर शुक्रवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक मोबाइल व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। गोली व्यवसायी के बाएं हाथ में लगी है। घटना का कारण रुपये के लेन-देन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मझगावां गांव निवासी देवज्ञ विश्वकर्मा, जिनकी नौगढ़ में मोबाइल की दुकान है, शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे अपने साथी शिवम के साथ सामान लेने मझगाईं बाजार जा रहे थे। रजबाहा पुल के पास दो युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे गोली देवज्ञ के बाएं हाथ में जा लगी।
फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को देख दोनों आरोपी अपनी बाइक से भाग निकले। सूचना मिलते ही नौगढ़ थाने के एसआई अभय सिंह और चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।
घायल देवज्ञ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बतायी गयी । पीड़िता ने तहरीर दे कर न्याय की गोहार लगाई है l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles