
*किसानो के हित में सकारात्मक होगा ऊर्जा की राजधानी को ऊर्जावान अधिकारी मिलना: योगेन्द्र पाल सिंह*
*किसानो के हित में सकारात्मक होगा ऊर्जा की राजधानी को ऊर्जावान अधिकारी मिलना: योगेन्द्र पाल सिंह*
•~ सहायक आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त विन्ध्याचल मंडल से की शिष्टाचार भेंट
*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक विन्ध्याचल मंडल योगेन्द्रपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की और पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
संयुक्त आयुक्त ने सहायक आयुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि ऊर्जा की राजधानी सोनभद्र मे संजय वर्मा जैसे ऊर्जावान अधिकारी की नियुक्ति एक शुभ संकेत है तथा मुझे विश्वास है कि विभाग और किसानों के हित मे इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।सहायक आयुक्त ने जनपद सोनभद्र मे चल रही योजनाओ की अद्यतन प्रगति से संयुक्त आयुक्त को अवगत कराया। इस अवसर पर आलोक, दिव्यांशु सिंह , दीपक इत्यादि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।











