
*सहरोई गांव में हनुमान जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, आज से शुरू होगी श्री राम कथा*
*सहरोई गांव में हनुमान जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, आज से शुरू होगी श्री राम कथा*
चन्दौली (अविनाश तिवारी ब्यूरो )
चन्दौली: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रविवार को चन्दौली क्षेत्र के सहरोई गांव में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
यह यात्रा सहरोई से शुरू होकर दानकेपुरा, टंडिया और सैदपुरवा से होते हुए गंगा तट कैली घाट पहुँची। वहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर और विधिवत पूजन-अर्चन कर यात्रा पुनः सैदपुरवा, ककरही, महादेवपुर, कोरी और ताराजीनपुर के रास्ते सहरोई स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान गूंजते ‘जय श्री राम’ के जयकारों और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
मुख्य यजमान राहुल मिश्रा ने जानकारी दी कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गांव में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। वक्ता पंडित नीरजानंद शास्त्री के द्वारा,1 नवंबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक कथा श्रवण करने को मिलेगा।श्री हनुमान मंदिर, सहरोई गांव यह आयोजन नवयुवक मंगल दल और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।











