
*हाईवा की भीषण टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत*
*हाईवा की भीषण टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत*
•~ पटवध के बस कटवा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम; पुलिस ने शुरू की जांच
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध स्थित बस कटवा मोड़ के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया निवासी गोविंद (32) पुत्र भूपेंद्र और राजू (27) बाइक से राबर्ट्सगंज की ओर से चोपन की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस कटवा मोड़ के पास पीछे से आ रहे हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही
उनकी मौत हो गई।हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर चोपन पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।











