*सलखन में नवरात्रि की तैयारियां तेज, नव दुर्गा सेवा समिति का गठन*

*सलखन में नवरात्रि की तैयारियां तेज, नव दुर्गा सेवा समिति का गठन*
•~ भोला जायसवाल अध्यक्ष, बबलू भारती उपाध्यक्ष, पवन कुमार कोषाध्यक्ष व शारदा देवी बनीं सचिव

*समाज जागरण तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता/राघवेंद्र कुमार*

सलखन-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार सलखन में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नव दुर्गा सेवा समिति का गठन किया गया।समिति के गठन को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। इसमें भोला जायसवाल को अध्यक्ष, बबलू भारती को उपाध्यक्ष, पवन कुमार को कोषाध्यक्ष तथा शारदा देवी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया। समिति के गठन के साथ ही सलखन बाजार में नवरात्रि की तैयारियों को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है।समिति के सदस्यों ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles