
*सोनभद्र के दर्जनों गांवों में अंधेरा दूर करने की मुहिम, इशिका चौबे ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा मांगपत्र*
*सोनभद्र के दर्जनों गांवों में अंधेरा दूर करने की मुहिम, इशिका चौबे ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा मांगपत्र*
•~ 401 सदर विधानसभा के कोन मंडल में बिजली संकट का मुद्दा उठाया, रानीडीह से बोधाडीह तक गांवों में विद्युतीकरण की मांग
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। जनसेवा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए 401 सदर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विद्युतीकरण की समस्या को लेकर इशिका चौबे ने पहल की है। विधानसभा क्षेत्र के कोन मंडल के अंतर्गत विभिन्न गांवों में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण कराकर बिजली की समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया।
इशिका चौबे ने क्षेत्र के रानीडीह, पिंडारी, अमिला धाम, चकरिया, चन्नी, पोखरिया, चाचीकला, डोमा, मिश्री, बहुवारा, बड़वाखाड़, बागेश्वरी, करहिया, बोधाडीह, बाटेंगवा और सलाईडीह सहित दर्जनों गांवों में बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मांग की कि इन गांवों में विद्युतीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
*बिजली के अभाव में विकास की राह न रुके*
इशिका चौबे ने कहा कि बिजली महज एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, विकास और बेहतर भविष्य की आधारशिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समुचित व्यवस्था होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। बिजली की सुविधा आज प्रत्येक परिवार की बुनियादी जरूरत है, इसलिए किसी भी गांव और परिवार को विकास की रोशनी से वंचित नहीं रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि 401 सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर तक विकास की रोशनी पहुंचे। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।
*जनहित के मुद्दों पर जारी रहेगा संघर्ष*
इशिका चौबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग जनता की बुनियादी जरूरतों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई कराकर गांवों तक बिजली की सुविधा पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और जनसुविधाओं का विस्तार ही उनके जनसेवा संकल्प का मुख्य उद्देश्य है।











