*राजदरी-देवदरी में पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम।*

*राजदरी-देवदरी में पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम।*
चन्दौली अविनाश तिवारी
जिले के नौगढ़ तहसील स्थित प्रसिद्ध राजदरी-देवदरी इको पर्यटन स्थल पर सोमवार को पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी वन्यजीव प्रभाग (रामनगर, वाराणसी) के चंद्रप्रभा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अखिलेश कुमार दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय जमसोती के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, वन कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जंगलों, वन्यजीवों, प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता की सुरक्षा का महत्व समझाया गया। वनाधिकारी अखिलेश दुबे ने कहा कि राजदरी-देवदरी जैसे प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ और हरा-भरा रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने और जंगलों को नुकसान से बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
वन विभाग की ओर से संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से ही हमारी प्राकृतिक संपदा और वन्यजीवों को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles