
*जंगल में मवेशी चराने वाले व्यक्ति का मिला शव, बकरियां भी गायब*
*जंगल में मवेशी चराने वाले व्यक्ति का मिला शव, बकरियां भी गायब*
चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चन्दौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंडी के जंगलों में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल में बकरियाँ चराने गए लालमनी सिंह खरवार (पुत्र सुधु खरवार) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
लालमनी सिंह खरवार बुधवार सुबह लगभग 50 बकरियों को लेकर जंगल में चराने गए थे, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने रात में टार्च और लाठी-डंडों के साथ दुर्गम जंगल में उनकी तलाश की, लेकिन उनका या बकरियों का कोई सुराग नहीं मिला।
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अन्य चरवाहों ने उनका शव जंगल में देखा, जिस पर चोट के निशान पाए गए हैं। इस घटना के बाद से बकरियां भी रहस्यमय तरीके से गायब हैं।
सूचना मिलते ही क्षेत्रधिकारी नौगढ़ देवेंद्र कुमार और नौगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा और गायब बकरियों का भी जल्द पता लगा लिया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।











