
*नवरात्रि पर भक्ति और सेवा का संगम, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु; देवी जागरण से भक्तिमय हुआ माहौल*
*नवरात्रि पर भक्ति और सेवा का संगम, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु; देवी जागरण से भक्तिमय हुआ माहौल*
•~ मारकुंडी और सलखन में दुर्गा पूजा समितियों ने कराया विशाल भंडारा, देर रात तक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मारकुंडी और सलखन में भक्ति, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मारकुंडी व्यापार मंडल दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे के साथ देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, सलखन नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से भी विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।मारकुंडी और सलखन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन दोपहर बाद शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
नवरात्र के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेलजोल और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ गुड्डू, सुनील अग्रहरि उर्फ कल्लू, पूर्व ग्राम प्रधान श्रवण कुमार, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, रवि कुमार सिंह, भोला जायसवाल, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, पल्लव विश्वास, विजय कुमार, राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











