*श्रीराम की अयोध्या वापसी और राज्याभिषेक के प्रसंग के साथ नौ दिवसीय कथा संपन्न*

*श्रीराम की अयोध्या वापसी और राज्याभिषेक के प्रसंग के साथ नौ दिवसीय कथा संपन्न*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़: स्थानीय दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर कथा वाचिका राघव प्रिया जी ने भगवान श्रीराम की लंका विजय, अयोध्या वापसी और भव्य राज्याभिषेक का सजीव व भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। इस दौरान पूरा पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
“मेरे राघव तेरा मुस्कुराना ,भूल जाने के काबिल नहीं है।जब से देखा है तेरा मुखड़ा,दूसरा कोई भाता नहीं है “
कथा वाचिका ने चौदह वर्ष के वनवास के दौरान राम सबरी संवाद की पूर्णता, भरत जी की व्याकुलता, हनुमान जी द्वारा अयोध्या आगमन के शुभ समाचार देने।’बजरंगी लाये खबरिया ,राम आते नगरिया’ और इसके बाद पूरी अयोध्या में गूंजे मंगल गीतों का मनमोहक वर्णन किया।देखो राजा बने

रघुराज,आज राम राजा बने,।”हर घर में बस एक ही नाम,एक ही नारा गूंजेगा,भारत का बच्चा बच्चा,जय श्री राम बोलेगा”जैसे संगीत में पूरा पाण्डाल झूम उठा।इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह राममय हो गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles