
*मौत बनकर खड़ी ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर, मौत ने रोकी जिंदगी की रफ्तार,20 वर्षीय युवक की मौत,मचा कोहराम*
*मौत बनकर खड़ी ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर, मौत ने रोकी जिंदगी की रफ्तार,20 वर्षीय युवक की मौत,मचा कोहराम*
•~ दशहरा मेला देखने चोपन जा रहा था युवक, सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के पास हुआ दर्दनाक हादसा
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरुई टोला के जमतिहवां निवासी बुध्दि (20 वर्ष), पुत्र शिव प्रसाद, मंगलवार की रात दशहरा मेला देखने के लिए अपने घर से चोपन जा रहा था। इसी दौरान रात करीब नौ बजे सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
*हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस*
घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।दशहरा मेले की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कम उम्र में युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।











