*चंदौली में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, शुक्रवार को होगा मतदान*

*चंदौली में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, शुक्रवार को होगा मतदान*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
स्थानीय जिले में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को आवश्यक सामग्री के साथ उनके निर्धारित बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। जिले के कुल 10 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान संपन्न होगा।
इस चुनाव में ईवीएम की जगह मतपत्र (बैलेट पेपर) और मतपेटी का उपयोग किया जाएगा।
निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 5 जोनल और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक सब-इंस्पेक्टर, 4 मुख्य आरक्षी, 4 महिला आरक्षी और पीएसी की एक टुकड़ी मौजूद रहेगी। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार, बिना अनुमति वाले वाहनों के प्रवेश और भीड़ इकट्ठा होने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा केंद्र के भीतर स्याही, फाउंटेन पेन और पानी की बोतल जैसे तरल पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को कलेक्ट्रेट स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा, जिसके बाद इन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए वाराणसी की मंडी समिति, पहड़िया भेजा जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles