
*नौगढ़ ब्लॉक सभागार में लगा मेगा विधिक सहायता शिविर, लोगों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी*
*नौगढ़ ब्लॉक सभागार में लगा मेगा विधिक सहायता शिविर, लोगों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ ब्लॉक सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की पहल पर एक मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को निशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना था।
पीएलवी रामचंद्र ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पात्र लोगों को नियमानुसार निशुल्क कानूनी सहायता, वकील और लोक अदालतों के जरिए मामलों का निपटारा किया जाता है। शिविर में बाल विवाह, बाल श्रम और महिला उत्पीड़न जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं को रोकने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, जरूरतमंदों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई। आईसीडीएस विभाग की ओर से चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। इसके अलावा कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण सहित कई प्रमुख विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां योजनाओं, पात्रता और लाभ प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।











