*बीजपुर पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक*

*बीजपुर पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक*

*मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

अक्टूबर माह में चलाए जा रहे विशेष साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में शनिवार, 24 अक्टूबर को थाना बीजपुर पुलिस की टीम ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल, बीजपुर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए मोबाइल फोन को सुरक्षित रखने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध एपीके (APK) फाइल डाउनलोड न करने तथा साइबर ठगी से सतर्क रहने की जानकारी दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। विभिन्न विषयों पर लिंक के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाकर बच्चों को जागरूक किया गया।अभियान के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 1098, 102, 108, 181 और 112 के बारे में बताया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने बालश्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करते हुए जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा उपलब्ध सहायता व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई।इस अवसर पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, कांस्टेबल चंदन यादव, कांस्टेबल सरोज अमित कुमार, महिला हेड कांस्टेबल किरन यादव और महिला कांस्टेबल सुनैना सहित थाना बीजपुर की पुलिस टीम मौजूद रही।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles