*जनगणना के दूसरे चरण के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू, 29 अक्टूबर को दूसरा बैच*

*जनगणना के दूसरे चरण के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू, 29 अक्टूबर को दूसरा बैच*
अविनाश तिवारी ब्यूरो
चन्दौली जिले के राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में सोमवार से जनगणना के दूसरे चरण के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम में 135 शिक्षकों को मोबाइल ऐप के जरिए रिपोर्टिंग और जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार राहुल सिंह ने शिक्षकों को पूरी गंभीरता से हर बिंदु को समझने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में काम के दौरान कोई परेशानी न हो। मास्टर ट्रेनर बागेश कुमार, श्याम नारायण मौर्य, आलोक तिवारी आदि शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, और इसका दूसरा बैच 29 अक्टूबर को शुरू होगा। खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाने और इस राष्ट्रीय जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से पूरा करने की अपील की है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles