
*नौगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का किया आह्वान*
*नौगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का किया आह्वान*
अविनाश तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट
नौगढ़/चन्दौली: महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान, देवघाट, नौगढ़ के प्रांगण में (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके महान साहित्यिक योगदान और विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के महान ऋषि और अद्वितीय रचनाकार थे। उन्होंने रामायण की रचना कर भारतीय साहित्य, संस्कृति और सभ्यता को अमूल्य धरोहर प्रदान की है।उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती का यह पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके महान जीवन और कृतित्व को स्मरण करने का सुअवसर है। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी अनिल किंजवाड़कर ने अपने संबोधन मे कहा कि उनके विचार समाज को सही दिशा दिखाने के साथ-साथ एक बेहतर और सुसंस्कृत जीवन जीने की अमूल्य सीख देते हैं। उन्होंने सभी से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस गरिमामयी आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से उपस्थित अनिल जी (क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक
संघ),अनिल किंजवाड़कर (अध्यक्ष, महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान, देवघाट, नौगढ़),अवध बिहारी मिश्र (मंत्री, महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान),काशीनाथ सिंह (जिला अध्यक्ष, भाजपा),बच्चा बाबू (सह मंत्री, संस्थान)सुजीत कुमार सिंह (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, नौगढ़),संतोष गुप्ता (जिला महामंत्री, भाजपा),शिव तपस्या पासवान (पूर्व विधायक,भाजपा),सर्वजीत सिंह (भाजपा मं अध्यक्ष, नौगढ़),देवेंद्र साहनी (पूर्व मं अध्यक्ष, भाजपा), अरविंद तिवारी (म मंत्री, भाजपा) इनके अलावा गोपाल आचार्य, कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ. हरि नारायण तिवारी, मोलई राम, राजनाथ समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।











