*सोनभद्र के चन्द्रशेखर पाण्डेय को भाजपा प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी*

*सोनभद्र के चन्द्रशेखर पाण्डेय को भाजपा प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी*
•~ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने घोषित की नई टीम, महुआंव पाण्डेय गांव का नाम प्रदेश स्तर पर हुआ रोशन

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता विनोद मिश्रा /सेराज अहमद 

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में विभिन्न प्रकोष्ठों की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर जारी सूची में सोनभद्र जनपद के घोरावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उच्च महुआंव पाण्डेय गांव निवासी चन्द्रशेखर पाण्डेय को प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी से जनपद सोनभद्र का नाम एक बार फिर संगठनात्मक स्तर पर चर्चा में आया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
बताते चलें कि चन्द्रशेखर पाण्डेय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनऊ को अपनी कर्मभूमि बनाया। यहां उन्होंने नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। धीरे-धीरे समाजसेवा के साथ उनका राजनीतिक गतिविधियों की ओर भी रुझान बढ़ा। वर्तमान में वह प्रदेश अध्यक्ष, हिन्दू संघर्ष समिति के दायित्व का निर्वहन करने के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं।
*राजेश अग्रहरी बने संयोजक, चार सह-संयोजकों को भी मिली जिम्मेदारी*
प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची के अनुसार अमेठी निवासी राजेश अग्रहरी को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। वहीं उनके सहयोग के लिए चार सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इनमें नुपुर अग्रवाल (मऊ), राजीव रंजन अग्रवाल (गोरखपुर महानगर), अरुण कुमार सिंह (बलिया) तथा नीरज गुप्ता (लखनऊ) शामिल हैं।
*छह सदस्यीय टीम में सोनभद्र को भी प्रतिनिधित्व*
व्यवसायिक प्रकोष्ठ की घोषित टीम में छह सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें पवन कुमार धवन (लखनऊ), संजीव बंसल (शाहजहांपुर), अवधेश पाठक (फिरोजाबाद महानगर), राघव सिंह (लखनऊ), चन्द्रशेखर पाण्डेय (सोनभद्र) तथा आशीष गोयल (मेरठ महानगर) को स्थान दिया गया है।पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ से जारी सूची में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे प्रदेशभर के व्यवसायी वर्ग के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।चन्द्रशेखर पाण्डेय को प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ में सदस्य बनाए जाने को सोनभद्र के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles