*गाजा तस्कर गिरप्तार,पिकअप वाहन ज़ब्त*

*गाजा तस्कर गिरप्तार,पिकअप वाहन ज़ब्त*

चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने जयमोहनी रेंज के पास मधुपूर मार्ग पर एक मैजिक पिकअप वाहन (संख्या UP 65 JT 8607) से 33.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर वाहन समेत एक शातिर तस्कर को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव कुमार (पुत्र रवि कुमार, उम्र 29 वर्ष), निवासी- खण्डामौड़ा, थाना बहरागोडा, जनपद पूर्वी सिंह भूमि (झारखण्ड)के रूप में हुई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौगढ़ में मुं0अ0सं0 099/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, उ0नि0 अभय कुमार सिंह, उ0नि0 हरिमोहन राम, हे0का0 परशुराम, का0 कोमल परिहार और का0 विनोद कुमार शामिल रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles