हिंदू धर्म की महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार आज से प्रारंभ

हिंदू धर्म की महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार आज से प्रारंभ

करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। छठ पूजा को लेकर छठ व्रती महिलाओं ने छठ पूजा में लगने वाली समाग्री की खरीददारी में अंतिम दिन जुटी रही। स्थानीय बाजार में सूप, दऊरी, ढकनी, दीया आदि की खरीददारी करने में छठ वर्तधारी महिलाएं जुटी रही। खरीदारी करने वाली महिलाओं की मांने तो पिछले साल की अपेक्षा इस बार दामों में उछाल आया है।
बता दें यह त्योहार पहले बिहार में प्रचलित था परन्तु वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश ,बिहार सहित भारत के कई राज्यों में डालाछठ पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। जानकारों के अनुसार छठ पूजा का यह पावन पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए रखा जाता है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है जो 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए इस व्रत को रखा जाता है। छठ पूजा का व्रत रखने वाले लोग चौबीस घंटो से अधिक समय तक निर्जल उपवास रखते हैं। छठ पर्व का मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन यह पर्व चतुर्थी से आरंभ होकर सप्तमी तिथि को प्रातः सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है।
शुक्रवार के दिन नहाय खाय –
के साथपहला दिन शुरू हुआ है। खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है।इस दिन महिलाएं दिन भर व्रत रहती हैं और शाम को नदियों, सरोवरों के आसपास अपना बेदी बनाती हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर देर शाम घर लौट जाती हैं रात में घर पर मीठा भोजन करने का प्रावधान है।खरना ,छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य का होता है। इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाती है। इस दिन व्रती महिलाओं द्वारा घटो पर आते हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।इसके बाद थाला पर बैठ कर रातभर छठी मईया की पूजा अर्चना कर गीत गाती है। रात भर जागकर अपने पूजन अर्चन के दीपक को निहारती रहती है।चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर घर जाती है और व्रत का पारण करते हुए अपने व्रत को समाप्त करती हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles