*गुरमा की आदिवासी बस्ती से तीन वर्षीय मासूम लापता, इलाके में मचा हड़कंप!*

*गुरमा की आदिवासी बस्ती से तीन वर्षीय मासूम लापता, इलाके में मचा हड़कंप!*
•~ घर में सोते समय अचानक गायब हुआ परिवार का सबसे छोटा बेटा विशाल, परिजनों में मचा कोहराम

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के गुरमा नगर स्थित आदिवासी बस्ती वार्ड नंबर-09 में बुधवार की रात घर में सो रहे तीन वर्षीय मासूम बालक के अचानक लापता हो जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं आसपास के लोगों में भी भय और चिंता का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार की मंजू देवी पत्नी राम सिंह ने गुरमा पुलिस चौकी में तहरीर देकर अपने तीन वर्षीय पुत्र विशाल की तलाश कराने तथा मामले में तत्काल उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।इस संबंध में बालक की दादी जमुना देवी ने बताया कि उनके बड़े बेटे राम सिंह के कुल छह बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़के और एक लड़की है। तीन वर्षीय विशाल सभी बच्चों में सबसे छोटा है। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात विशाल घर में सो रहा था, लेकिन रात में वह अचानक लापता हो गया। बताया गया कि घटना वाली रात उसकी मां घर पर मौजूद नहीं थी। सुबह करीब चार बजे मां के घर लौटने के बाद जब बच्चे की तलाश की गई तो उसके लापता होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
मासूम के अचानक लापता होने की खबर फैलते ही आदिवासी बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इलाके में पहले से ही घरों और मंदिरों में चोरी सहित छिटपुट आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में अब तीन वर्षीय मासूम के लापता होने की घटना ने लोगों की बेचैनी और बढ़ा दी है।परिजनों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच, संभावित स्थानों पर तलाश और मासूम विशाल को सकुशल बरामद करने की मांग की है। बच्चे के लापता होने के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles