*मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल लोड टैंकर, गहरी खाई में गिरा!*

*मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल लोड टैंकर, गहरी खाई में गिरा!*
•~ अनियंत्रित टैंकर के उड़ गए परखच्चे, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए
•~ लगातार हादसों के बावजूद नहीं चेत रहे जिम्मेदार! खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी संकेतक और पुख्ता इंतजाम न होने से वाहन चालकों की जिंदगी दांव पर

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी पुरानी घाटी में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डीजल लोड करके घाटी उतर रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टैंकर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर का नंबर UP64AT7245 बताया गया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजल से लदा टैंकर मारकुंडी पुरानी घाटी से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया और गंभीर रूप से घायल चालक व खलासी को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
*हादसों का हॉटस्पॉट बनी मारकुंडी घाटी, आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार?*
मारकुंडी घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। आए दिन वाहनों के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की घटनाएं सामने आने के बावजूद सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश और नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि घाटी के खतरनाक मोड़ों पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग, पर्याप्त चेतावनी संकेतक और अन्य जरूरी सुरक्षा उपायों की व्यवस्था बेहद जरूरी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों और सड़क निर्माण कंपनी की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों का सवाल है कि आखिर लगातार हादसों के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल क्यों नहीं हो रही है?
*सुरक्षा इंतजामों के अभाव पर उठे सवाल*
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मारकुंडी घाटी के दुर्घटना संभावित मोड़ों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और वहां मजबूत क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।लगातार हो रही दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस हादसे से सबक लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कब ठोस कदम उठाते हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles