
*गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, बाल बाल बचे लोग, टला बड़ा हादसा
*गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, बाल बाल बचे लोग, टला बड़ा हादसा
चन्दौली अविनाश तिवारी
चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील के मझगाई गांव में गैस लीक होने के बाद सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। समय रहते बाहर निकल आने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए l
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र राम सखी घर में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस लीक होने से आग लग गई और सिलेंडर फट गया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक घर में रखा राशन व कपड़े जल चुके थे। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की और एसडीएम पवन कुमार यादव को जानकारी दी। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच शुरू करा दी है और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।











