*गैंगस्टर एक्ट में लालू पटेल को दो साल की कैद,पांच हजार रुपये का लगा जुर्माना*

*गैंगस्टर एक्ट में लालू पटेल को दो साल की कैद,पांच हजार रुपये का लगा जुर्माना*

•~ जुगैल थाना क्षेत्र के गैंगस्टर मामले में अदालत ने सुनाई सजा, जेल में पहले से बिताई गई अवधि भी सजा में होगी समायोजित

*इण्डिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता सेराज अहमद/ अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के क्रम में गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में विशेष अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत दोषी पाए गए अभियुक्त लालू पटेल पुत्र रामराज उर्फ रामलाल पटेल को अदालत ने दो वर्ष के कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
प्राप्त न्यायालयीय आदेश के अनुसार, अभियुक्त लालू पटेल के विरुद्ध विशेष सत्र परीक्षण संख्या 611/2023 एवं मुकदमा अपराध संख्या 59/2022, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र में मामला दर्ज था।मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी), 14वां वित्त आयोग/विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) सोनभद्र हरिकेश कुमार की अदालत ने 21 नवंबर 2026 को अभियुक्त को दो वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि अभियुक्त द्वारा इस मामले में जेल में पहले से बिताई गई अवधि को सुनाई गई सजा में समायोजित किया जाएगा। सजा के आवश्यक अनुपालन के लिए अभियुक्त का सजायाबी वारंट जिला कारागार सोनभद्र के जेल अधीक्षक को नियमानुसार भेजने का निर्देश दिया गया है।
*न्यायालय के इस फैसले से स्पष्ट संदेश है कि गिरोहबंद एवं समाज विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामलों में दोषसिद्धि होने पर कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।*


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles