*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने के लिए उठी आवाज*

*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने के लिए उठी आवाज*
•~ ग्राम पंचायत गुरेठ में स्वयं सहायता समूह कार्यालय, उत्पाद क्रय-विक्रय केंद्र और मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग, समीना खान ने जिलाधिकारी को सौंपा मांगपत्र

*इण्डिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता  सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत गुरेठ में तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मांग उठाई गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव समीना खान ने जिलाधिकारी सोनभद्र को मांगपत्र देकर महिला स्वयं सहायता समूह कार्यालय, उत्पाद क्रय-विक्रय केंद्र एवं मिनी स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए मांगपत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत गुरेठ में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को नियमित बैठकें आयोजित करने के लिए उपयुक्त भवन उपलब्ध नहीं है। किराये के भवन की व्यवस्था नहीं होने से समूह की बैठकें और अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में महिला समूहों के लिए एक स्थायी कार्यालय एवं समूह भवन का निर्माण बेहद जरूरी है।मांगपत्र में महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों की बिक्री का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है। महिलाओं के पास हुनर और उत्पाद तो हैं, लेकिन उनके उत्पादों के क्रय-विक्रय एवं विपणन के लिए उचित केंद्र नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। यदि ग्राम पंचायत में उत्पाद क्रय-विक्रय केंद्र स्थापित हो जाए तो महिलाओं को अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकेगा और उनकी आमदनी बढ़ने के साथ आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा।वहीं, ग्रामीण युवाओं एवं छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग की गई है। ग्राम पंचायत गुरेठ सहित आसपास के गांवों में खेलकूद की समुचित सुविधाएं नहीं होने से प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। मिनी स्टेडियम बनने से ग्रामीण प्रतिभाओं को अभ्यास, प्रतियोगिताओं और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा।
*तीन मांगें, ग्रामीण विकास की बड़ी उम्मीद*
महासचिव समीना खान ने जिलाधिकारी से जनहित को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर तीनों विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कराने की मांग की है।अब देखना यह है कि जिला प्रशासन ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मजबूती और युवाओं के खेल भविष्य से जुड़ी इन महत्वपूर्ण मांगों पर कितनी तत्परता दिखाता है। इन योजनाओं का धरातल पर साकार होना ग्राम पंचायत गुरेठ ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी विकास की नई राह खोल सकता है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles