*मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो, कोई पात्र नागरिक न छूटे: डॉ. विवेक जोशी*

*मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो, कोई पात्र नागरिक न छूटे: डॉ. विवेक जोशी*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित होनी चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने विधानसभा वार ईपी व जेंडर रेशियो की जानकारी दी, जबकि पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कानून-व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिया कि कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और छात्रावासों में विशेष शिविर लगाकर युवाओं से फॉर्म-6 भरवाया जाए। कम जेंडर रेशियो वाली विधानसभाओं में स्वयं सहायता समूहों की मदद से महिलाओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, फॉर्म-8 के संशोधनों की सतत निगरानी, मतदान कार्मिकों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा और संवेदनशील बूथों के चिह्नीकरण के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक के बाद नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और स्वीप आइकन रूबी बानो व परशुराम सिंह ‘वृक्ष बंधु’ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत आयुक्त ने डीएम व एसपी के साथ विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर बीएलओ व स्थानीय लोगों से संवाद किया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। बैठक में सीडीओ आर. जगत साईं, एएसपी विक्रम दहिया, एडीएम राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles