
शिवद्वार चौकी से दीवान रणजीत यादव का चोपन स्थानांतरण, स्थानीय लोगों ने भावभीनी विदाई देकर दी शुभकामनाएं
शिवद्वार चौकी से दीवान रणजीत यादव का चोपन स्थानांतरण, स्थानीय लोगों ने भावभीनी विदाई देकर दी शुभकामनाएं
घोरावल /सोनभद्र (अमित मिश्रा )
चौकी शिवद्वार में तैनात दीवान रणजीत यादव का स्थानांतरण चोपन, जनपद सोनभद्र होने पर स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र से उनका सम्मान करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि दीवान रणजीत यादव का व्यवहार सदैव सरल, सहज एवं मिलनसार रहा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आमजन के साथ बेहतर संवाद, सहयोग और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनके कार्यव्यवहार और सहयोगात्मक स्वभाव को स्थानीय लोग हमेशा याद रखेंगे।
इस अवसर पर प्रधान पुजारी अभिषेक गिरी, वरिष्ठ समाजसेवी अमित मिश्रा, मोहित, शिपुल, विनीत, अश्वनी, अंकुल, गुलाब, राहुल समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा का हिस्सा है, लेकिन अपने अच्छे व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले व्यक्ति हमेशा याद किए जाते हैं।अंत में सभी ने दीवान रणजीत यादव के नए कार्यस्थल चोपन में सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
“पद और स्थान बदलते रहते हैं, लेकिन अच्छे व्यवहार और सेवा भाव से बनाई गई पहचान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहती है।”











