
*उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाओं की सौगात*
*उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाओं की सौगात*
•~ ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की दी गई जानकारी, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा से लेकर अटल पेंशन योजना तक के बताए लाभ
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने और आमजन को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दिशा में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। 23 नवंबर 2026 को ग्राम-गुरवल, पोस्ट-लोहंडी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नवीन मिनी शाखा एवं ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन शाखा प्रबंधक भूपेंद्र कुमार एवं संबंधित बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके लाभों से अवगत कराया।
*सरकारी योजनाओं से जुड़कर सुरक्षित करें अपना भविष्य*
बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही ग्रामीणों को बचत खाता खुलवाने, नियमित बचत करने तथा बैंक से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ने से लोगों को आर्थिक लेनदेन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में भटकना नहीं पड़ेगा। इससे ग्रामीणों को समय की बचत के साथ ही बैंकिंग सुविधाओं का लाभ अपने नजदीकी क्षेत्र में मिल सकेगा।
*ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती*
कार्यक्रम में बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने तथा ग्रामीणों में बचत की आदत विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। नई बैंकिंग सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल रहा।ग्रामीणों ने बैंक की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा।











