जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग में चला हार्टफुलनेस का एकात्म अभियान

जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग में चला हार्टफुलनेस का एकात्म अभियान

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय एवं राज्य सरकार की पहल पर देश के आठ राज्यों के गांव-गांव एवं शहरों में सरकारी विभागों में हार्टफुलनेस का एकात्म अभियान, हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में जनपद सोनभद्र के जिला अस्पताल के प्रांगण में स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग(MCH) में हार्टफुलनेस का तीन दिवसीय कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संतोष कुमार और डॉ डी.के. सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।हार्टफुल वॉलिंटियर्स डॉक्टर वैभव, आशीष सिंह , कंचन लता एवं राधिका देवी एवं हार्टफुलनेस ट्रेनर राजकुमार द्वारा कार्यक्रम के संचालन में भरपूर सहयोग किया गया।हार्टफुलनेस ट्रेनर एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर गोपाल द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों को तनाव मुक्ति, आंतरिक शुद्धिकरण, ध्यान एवं आंतरिक स्वर से जुड़ने का तरीका सिखाया गया एवं उसका उन्हें अनुभव कराया गया। हार्टफुलनेस हृदय पर आधारित ऐसे सरल और अनूठे अभ्यास हैं जो व्यक्ति को भीतर से रूपांतरित कर देते हैं जिससे हम एक उद्देश्य पूर्ण, संतुलित एवं आनंदपूर्ण जीवन जीना सीख जाते हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles