
दो ट्रको की टक्कर में लगी आग,मौके पर मचा हड़कंप ।
दो ट्रको की टक्कर में लगी आग,मौके पर मचा हड़कंप ।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
सुकृत चौकी क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजकीय राज्य मार्ग पर लोहरा विद्युत गृह के पास रॉबर्ट्सगंज की तरफ से जा रही लोड ट्रेलर में वाराणसी की तरफ से खाली आ रहे बारह चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइक सवार को कुचलते हुए डिवाइडर क्रॉस करके टकरा गया टक्कर इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियां पलट गई दोनों बाइक सवार गाड़ियों के नीचे दब गए और ट्रकों में आग लग गई जिससे दोनों बाइक पर सवार कुल ६ लोग तीन महिला तीन पुरुष दोनों ट्रक के चालक की घटनास्थल पर ही जल कर मौत हो गई एक ट्रक का सहचालक बुरी तरह घायल है l घायलों को मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के थानाध्यक्ष सुकृत चौकी इंचार्ज दमकल विभाग के कर्मी उपस्थित थे। अभी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है एक भी शव अभी बाहर नहीं निकला जा सका।











