
*संविधान दिवस पर सलखन में विकास की बड़ी सौगात, बाबा साहेब के स्थल पर 10 लाख के कार्यों का शिलान्यास*
*संविधान दिवस पर सलखन में विकास की बड़ी सौगात, बाबा साहेब के स्थल पर 10 लाख के कार्यों का शिलान्यास*
•~ बाउंड्रीवाल और छावनी निर्माण से स्थल को मिलेगी नई पहचान, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम
*इण्डिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता राघवेंद्र कुमार*
सलखन-सोनभद्र। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को राबर्ट्सगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सलखन में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई। बाबा साहेब के स्थल के सुंदरीकरण एवं संरक्षण की दिशा में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल और छावनी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस पहल से स्थल को बेहतर स्वरूप मिलने के साथ ही उसकी सुरक्षा और गरिमा भी बढ़ेगा।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के सोनू सिंह, कार्यालय मंत्री, मंडल चोपन द्वारा किया गया। संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समानता और सम्मान के प्रति समर्पण के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती प्रतिमा देवी, ग्राम विकास अधिकारी बुजेश सिंह, डिप्टी रेंजर रामजी लाल, पूर्व ग्राम प्रधान विक्रम, राघवेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सलखन, गुलाब चंद्रा एवं संतोष जायसवाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामवासी मौजूद रहे।
*बाबा साहेब के सम्मान और स्थल के विकास की दिशा में पहल*
लगभग 10 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित बाउंड्रीवाल एवं छावनी निर्माण कार्य से बाबा साहेब के स्थल को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। संविधान दिवस पर इस विकास कार्य का शिलान्यास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीणों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखने को मिला।











