
छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता की दी गयी जानकारी
छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता की दी गयी जानकारी
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा / उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत शुक्रवार को थाने के उप निरीक्षक जय शंकर यादव की उपस्थिति में करमा के भरकवाह गांव स्थित बाबा बिहारी इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं महिला शिक्षकों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों
1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 102 व 108 (आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा), 112 (आपातकालीन सेवा) तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।महिला कंस्टेबल केशकली सिंह द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी हेल्पलाइन नम्बर,
आत्मरक्षा,डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के विषय में उपयोगी सुझाव दिए गए तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा व समान भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।इस अवसर कांस्टेबल सूर्या सिंह के अलावा प्रधानाचार्य अनरूध प्रसाद, एम डी अखिलेश यादव , बलवन्त कुमार मौर्य, ज्ञान प्रकाश, आशीष कुमार यादव, बृजमा शुक्ल, किरन पांडेय, अर्पिता कुशवाहा अपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल श्रम, मानव तस्करी, एवं घरेलू हिंसा जैसे सामाजिक अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारीगण, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।











