*सकलडीहा भाजपा सम्मेलन: ‘व्यापारी सशक्त, राष्ट्र सशक्त’ का नारा.. सूर्य मुनि तिवारी*

*सकलडीहा भाजपा सम्मेलन: ‘व्यापारी सशक्त, राष्ट्र सशक्त’ का नारा.. सूर्य मुनि तिवारी*
*अविनाश तिवारी चन्दौली ब्यूरो*
जनपद चंदौली के सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र का भाजपा सम्मेलन आज सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी (GST) दरों में की गई कटौती मुख्य आकर्षण रही।
भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने इस कटौती को व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बताया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए “व्यापारी सशक्त, राष्ट्र सशक्त” का नारा दिया।
एमएलसी (MLC) धर्मेन्द्र सिंह ने सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय ‘कवि’ ने किया और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सम्मेलन का समापन “भारत माता की जय” के नारों के साथ हुआ।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, अवधेश सिंह, शैलेंद्र पाण्डेय,अरुण जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता व व्यापारी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles