शुभचिंतकों ने शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

शुभचिंतकों ने शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

न‌ई पीढ़ी हिन्दी राष्ट्रीय मासिक पत्रिका व न‌ई पीढ़ी फाऊंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र शेखर पाण्डेय व विंध्याचल मण्डल अध्यक्ष डा रचना तिवारी व सोनभद्र जिला संवाददाता राम अनुज धर द्विवेदी ने जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी व श्री सिद्धेश्वर महादेव जी से शिवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए प्रार्थना किया है। वहीं गुजरात के जिला साबरकांठा की ईडर तहसील स्थित श्री याज्ञवल्क्य वेद संस्कृत महाविद्यालय, मोडेठी के आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने नई पीढ़ी के संस्थापक एवं प्लास्टिक्स टुडे के संपादक शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना के लिए विशेष वैदिक प्रार्थना का आयोजन किया।महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संजीवनी मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक पाठ किया तथा भगवान से प्रार्थना की कि शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त करें और समाज, पर्यावरण तथा युवा जागरण के क्षेत्र में अपने प्रेरणादायी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।इस अवसर पर महाविद्यालय के आचार्यों व चन्द्र शेखर पाण्डेय व डा रचना तिवारी व राम अनुज धर द्विवेदी सहित तमाम शुभचिंतकों ने कहा कि वैदिक परंपरा में सामूहिक प्रार्थना, मंत्र-जप और सकारात्मक संकल्प का विशेष महत्व है। साथ ही समस्त महाविद्यालय परिवार व शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और निरंतर सफल जनसेवा की मंगलकामना व्यक्त की।यह आयोजन भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा का प्रतीक है, जिसमें किसी व्यक्ति के कल्याण और स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक रूप से ईश्वर का स्मरण एवं प्रार्थना की जाती है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles